{"_id":"5a2bdfbf4f1c1b87698c0a28","slug":"dausa-road-accident-overloaded-jeep-collided-with-truck-few-dead-many-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीप के पीछे लटकी और छत पर बैठी थीं सवारियां, हादसे के बाद सड़क पर बिछी लाशें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप के पीछे लटकी और छत पर बैठी थीं सवारियां, हादसे के बाद सड़क पर बिछी लाशें
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 09 Dec 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
दौसा जिला अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोडिंग का बुरा नतीजा आज सड़क पर एक बार फिर देखने को मिला जब एक हादसे में देखते ही देखते सड़क पर कई जिंदगियां बिखर गईं। सड़क पर एक बड़ी लापरवाही ने आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान ले ली।
राजस्थान के दौसा जिले में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 पर सवारियों से खचाखच भरी एक जीप और ट्रक में जोरदार टक्कर के बाद आज 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से मौके पर चार जनों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक की अस्पताल ले जाते समय और दो की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ये हादसा दौसा जिले के भांडारेज मोड़ के पास हुआ जहां दौसा से सिकंदरा की ओर जा रही सवारियों से ओवरलोड जीप आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे के समय जीप पूरी तरह से ओवरलोड थी। जीप की छत तक पर लोग लदे हुए थे और कई लोग जीप के पीछे भी लटके हुए थे।

तीन जगह नाकाबंदी, फिर भी बेधड़क ओवरलोडिंग
हादसे में घायल एक शख्स
- फोटो : Amar Ujala
हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत ही स्थानीय अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। इस दौरान एक घायल ने तो रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। बताया गया है कि हादसे में गंभीर रूप से घायल करीब 5 लोगों को जयपुर रैफर किया गया है।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने पुलिस और परिवहन विभाग की ओवरलोडिंग को लेकर की जाने वाली कार्रवाई पर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। नाराज स्थानीय लोगों के अनुसार परिवहन विभाग नेश्नल हाइवे पर ही ओवरलोडिंग क्यों और कैसे नहीं रोक पाता है, जबकि हर टोल नाके पर हाइवे पेट्रोलिंग की गाड़ी खड़ी रहती है, वहीं दूसरी और पुलिस द्वारा भी आगरा रोड पर सिकंदरा, भरतपुर, बस्सी आदि जगहो पर नाकेबंदी की जाती है। फिर भी ओवरलोडेड गाड़ियां बेधड़क हाइवे पर घूमती दिखाई दे जाती हैं।