फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Daughter married to 53-year-old mother in rajasthan

बेटी ने अपनी 53 साल की मां के लिए ढूंढा दूल्हा और बन गई मिसाल

Thu, 11 Jan 2018 04:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 11 Jan 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
Daughter married to 53-year-old mother in rajasthan
गीता के फेसबुक पेज से ली गई शादी की तस्वीर
एक बेटी ने अपनी 53 साल की मां के लिए दूल्हा तलाशा और उसके साथ मां की शादी करवाई, जो शहर के लिए मिसाल बन गई है।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के जयपुर से जुड़ा है। यहां बेटी संहिता ने अपनी 53 साल की विधवा मां गीता अग्रवाल की शादी दुबारा करवाकर समाज में मिसाल पेश की है। हालांकि, मां गीता इसके लिए तैयार नहीं थी, लेकिन पापा मुकेश की 2016 में हार्ट अटैक से मौत के बाद से ही मां की हालत बेटी संहिता से देखी नहीं जा रही थी।

गुरुग्राम में रहने वाली बेटी संहिता मां को सदमे में देखकर परेशान रहने लगी। इसी दौरान संहिता ने मां की दुबारा शादी कराने की सोची और मेट्रीमोनियल साइट पर मां का प्रोफाइल अपलोड कर दिया, जिसमें मोबाइल नंबर अपने दर्शाए।
विज्ञापन


इसके बाद से ही संहिता के फोन पर कई लोगों के फोन आने लगे और अब संहिता के आगे चुनौती थी कि वह मां को शादी के लिए कैसे मनाए।

बेटी ने एक मां की तरह यूं की दूल्हे की पूरी छानबीन

Daughter married to 53-year-old mother in rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर
जयपुर आकर संहिता ने मां से इस बारे में बात की और उन्हें काफी समझाइश के बाद शादी के लिए मना लिया। तभी बांसवाड़ा में रहने वाले 55 वर्षीय केजी गुप्ता ने संहिता से फोन पर संपर्क किया।

सरकारी नौकरी करने वाले केजी गुप्ता की पत्नी का निधन भी पहले ही हो चुका था। संहिता से मिलने के बाद केजी गुप्ता ने उन्हें बताया कि उनके भी दो बेटे हैं। काफी छानबीन के बाद संहिता ने इस रिश्ते के लिए हां कर दी।

इसके बाद केजी गुप्ता जयपुर आए और संहिता के मां से मिले। दोनों के राजी होने के बाद शादी तय कर दी गई और पिछले साल ही 31 दिसम्बर को सभी रिश्तेदारों को शामिल करते हुए मां गीता का विवाह केजी गुप्ता से हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed