{"_id":"59f59c934f1c1b79548b9c7b","slug":"daily-flight-operations-started-from-jaisalmer-from-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हवाई सेवा से जुड़ी धोरों की धरती, एक और सपना साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई सेवा से जुड़ी धोरों की धरती, एक और सपना साकार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 29 Oct 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
जयपुर से जैसलमेर पहुंची पहली उड़ान साथ में एयरपोर्ट पर पर्यटकों का हुआ स्वागत
- फोटो : Amar Ujala
धोरों की धरती में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार हवाई सेवाओं का सपना साकार हो ही गया।स्वर्णनगरी जैसलमेर में आज से नियमित हवाई सेवाओं का संचालन शुरू हो गया है।
लम्बे समय से हवाई सेवा के लिए तरस रहे स्वर्णनगरी के बाशिंदो की ख्वाहिश अब पूरी हो गई है।पहली फ्लाइट में स्वर्णनगरी पहुंचे सैलानियों का ढोल नगाड़ों के साथ गर्म जोशी से स्वागत किया गया। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि यहां सिविल एयरपोर्ट पहुंचे और पहली फ्लाइट में आए मेहमानों का फूल मालाओं से स्वागत किया।

Trending Videos
जयपुर व दिल्ली के लिए मिलेगी नियमित फ्लाइट
जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी भी पहली फ्लाइट के जरिए जयपुर से जैसलमेर पहुंचे
- फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार जैसलमेर से दिल्ली व जयपुर के लिए अब रोजाना एक एक फ्लाइट संचालित की जाएगी।
इस सौगात को से यहां पर्यटन व्यवसासियों में उत्साह है। उनका कहना है कि इस कदम से स्वर्णनगरी में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर सिविल एयरपोर्ट पर भाजपा जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास, कलक्टर कैलाशचन्द्र मीणा, पुलिस अधीक्षक गौरव यादव सहित जन प्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।इस एयरपोर्ट का निर्माण पिछले पांच साल से चल रहा था और अब तक करोड़ों रुपए खर्च हो चुके हैं। जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी स्वयं पहली हवाई सेवा से जयपुर से जैसलमेर पहुंचे।