फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   cyber thugs robbed income tax officer jaipur rajasthan

इनकम टैक्स अफसर हुआ साइबर ठगी का शिकार

Sat, 04 Mar 2017 02:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 04 Mar 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
cyber thugs robbed income tax officer jaipur rajasthan
cyber crime - फोटो : amar ujala
जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में आॅनलाइन ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस बार ठगी का शिकार कोई मामूली शख्स नहीं बल्कि एक आयकर अधिकारी हुआ है। जानकारी के अनुसार हरमाड़ा इलाके में रहने वाले आयकर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त आर.के वर्मा से बैंक अधिकारी बन ठगों ने 30 हजार रूपए लूट लिए।
विज्ञापन


बस फिर क्या था, वर्मा तुरंत हरमाड़ा थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज कर लिया। वर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक फर्जी बैंक अधिकारी का फोन आया, जिसने उनसे उनका पासवर्ड ब्लॉक होने की बात कही जिसके बाद वर्मा ने उन्हें अपना पासवर्ड बता दिया।
विज्ञापन


वर्मा के पासवर्ड बताने के लगभग 5 मिनट के अंदर ही बदमाशों ने सारा खेल कर दिया और सबसे पहले ओला कैब्स के नाम पर 5000 रुपए निकाल लिए। उसके बाद स्नैपडील से 25000 रुपए की खरीदारी कर डाली। वर्मा के मोबाइल पर दोनों ट्रांजेक्शंस के एसएमएस आते ही वे तुरंत हरमाड़ा थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed