फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Curfew removed in Banswara

बांसवाड़ा में हटाया कर्फ्यू, धारा 144 रहेगी लागू

Sun, 21 May 2017 02:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 21 May 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
Curfew removed in Banswara
डेमो इमेज
बांसवाड़ा में पिछले दस दिनों से जारी कर्फ्यू रविवार को पूरी तरह से हटा दिया गया। इसके बाद यहां दिनचर्या पहले जैसी रही। हालांकि, इस दौरान यहां पुलिस जाप्ता तैनात रहा।
विज्ञापन


जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने बताया कि उपद्रव के दस दिन बाद हालात सामान्य होने के चलते रविवार से बांसवाड़ा शहर में लगाया गया कर्फ्यू पूरी तरह से हटा दिया गया है। इलाके में धारा 144 लागू रहेगी। साथ ही, अभी इंटरनेट सेवा को बहाल नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा के ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट सेवा पर आज रात निर्णय किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि प्रशासन रविवार रात तक ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट सेवा फिर से चालू कर सकता है। हालांकि, इलाके में सभी तरह के सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का भडकाऊ मैसेज भेजने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर में पिछले दस दिनों से बंद इंटरनेट पर निर्णय ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट चालू करने के बाद ही लिया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर में एहतियातन अभी भी पुलिस जाप्ता तैनात है, लेकिन अन्य जिलों से बुलवाए गए जवानों को वापस उनके कार्यक्षेत्र जिले में भेज दिया गया है। सुरक्षा को देखते हुए सभी तरह के प्रदर्शन और रैलियों में यदि किसी के पास कोई हथियार मिलता है तो उस पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed