{"_id":"591a73954f1c1b8351f227ec","slug":"curfew-continue-in-banswara-city-internet-also-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसवाड़ा कर्फ्यूः ढील के बाद फिर लगा कर्फ्यू, इंटरनेट सेवाएं अब भी बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसवाड़ा कर्फ्यूः ढील के बाद फिर लगा कर्फ्यू, इंटरनेट सेवाएं अब भी बैन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 16 May 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
बांसवाड़ा में कर्फ्यू
राजस्थान के बांसवाड़ा शहर में लगे कर्फ्यू में मंगलवार को पांचवे दिन करीब सात घंटे की ढील के बाद फिर कर्फ्यू लगा दिया गया। इंटरनेट सेवाएं अब भी बंद रखी गई हैं और पेट्रोल पम्प भी बंद रखे गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते बृहस्पतिवार की रात्रि को दो पक्षों में हुए विवाद के बाद शहर में आगजनी और पत्थरबाजी हुई थी। जिसके बाद शुक्रवार को शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था। हालांकि सोमवार को भी कर्फ्यू में तीन घंटे की ढील दी गई थी। लेकिन अभी पूरी तरह से कर्फ्यू शहर से हटाया नहीं गया है। मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से विवाद के स्थायी समाधान के प्रयास किए जाएंगे। कर्फ्यू के चलते शहर में मंगलवार को भी इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
वहीं सोमवार को पुलिस की ओर से चलाए गए तलाशी अभियान बड़ी मात्रा में हथियार व पेट्रोल बम बरामद हुए थे। बांसवाड़ा में हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हो इसके लिए आईजी बांसवाड़ा में ही डटे हुए हुए है। कर्फ्यू के चलते आम लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए है। शहर में फिलहाल सुरक्षा बलों के करीब 900 जवान तैनात है।
विज्ञापन