{"_id":"59b7e3bd4f1c1be77f8b6491","slug":"curfew-after-six-hours-of-relaxation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयपुर बवाल: स्कूल पहुंचे नौनिहाल, बाजार हुए गुलजार, कर्फ्यू में 13 घंटे की ढील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर बवाल: स्कूल पहुंचे नौनिहाल, बाजार हुए गुलजार, कर्फ्यू में 13 घंटे की ढील
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
कर्फ्यूग्रस्त इलाके में ढील के बाद स्कूल खुले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के रामगंज में बवाल के बाद कर्फ्यू में दी गईं दो ढीलों में शांति रही, इसे देखते हुए अब आज ढील का समय बढ़ा कर 13 घंटे कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक कर्फ्यू में राहत दी गई है। ऐसे में स्कूल खुले और बाजार में चहल-पहल देखने को मिल रही है। इससे पूर्व मंगलवार को कर्फ्यू में दी गई छह घंटे की ढील शांतिपूर्ण रही थी। उसके बाद शाम होते ही पुलिस ने पूरे इलाके में फिर से कर्फ्यू लगा दिया। पुलिस के अनुसार हालात धीरे-धीरे सामान्य होते जा रहे हैं।
आज ढील मिलते ही गलियों में सुबह स्कूली बच्चों से रौनक लौट आई। बाजार खुलने लगे और लोगों ने बाजार से अपनी जरूरत का समान खरीदना शुरू कर दिया है। हालांकि इस दौरान पुलिस का भारी जाब्ता मौजूद है।

चार थानों में इंटरने बंद
बाजार में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
रामगंज में हुए उपद्रव के बाद चार थानों, रामगंज थाना, गलता गेट थाना, माणक चौक थाना और सुभाष चौक थाना में कर्फ्यू लगाया गया था। अब दी गई छूट के दौरान कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि असमाजिक तत्वों पर खास नजर रखी जा रही है।
हालांकि इन चारों की थाना क्षेत्रों में इंटरनेट फिलहाल सेवाएं बंद हैं। इससे पूर्व इंटरने 14 थानों में मंगलवार रात 12 बजे तक के लिए बंद था। अब 10 थाना क्षेत्रों से इंटरनेट सुविधा शुरू कर दी गई है।
हालांकि इन चारों की थाना क्षेत्रों में इंटरनेट फिलहाल सेवाएं बंद हैं। इससे पूर्व इंटरने 14 थानों में मंगलवार रात 12 बजे तक के लिए बंद था। अब 10 थाना क्षेत्रों से इंटरनेट सुविधा शुरू कर दी गई है।