{"_id":"59131d1b4f1c1b203485080d","slug":"crowd-killed-maneater-panther-in-dungarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले से गुस्साएं ग्रामीणों ने इनते पत्थर बरसाए कि पैंथर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले से गुस्साएं ग्रामीणों ने इनते पत्थर बरसाए कि पैंथर...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 10 May 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में वन्यजीव और ग्रामीणों के बीच संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटना बुधवार को डूंगरपुर जिले में हुई जहां ग्रामीणों ने गांव में घुसे पैंथर को पत्थरों से हमला कर मार दिया। इससे पहले इस पैंथर ने वनकर्मी समेत पांच ग्रामीणों को घायल कर दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार, डूंगरपुर जिले के पाल पादर गांव में यह पैंथर बुधवार सुबह पहली बार नजर आया। इस पैंथर ने इस दौरान एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसने युवक को बचाने आए तीन और लोग भी इस पैंथर के हमले से नहीं बच सके। इससे गुस्साएं लोग इसके पीछे पड़ गए। उधर, सूचना पर उदयपुर से वन विभाग की टीम भी इसे पकड़ने के लिए पहुंच गई। बिछीवाड़ा थाना पुलिस भी गांव में पहुंच गई और इस पैंथर को तलाशने लगे।
इसी दौरान ये एक बार फिर नजर आया तो वनकर्मी इसे बेहोश करने का इंजेक्शन लगाने लगे। इसने वनकर्मी पर भी हमला उसे घायल कर दिया और ये इधर—उधर भागने लगा। ग्रामीणों ने इसे घेर लिया और पत्थर बरसाए। इससे ये बेहोश हो गया। वनकर्मी इसे लेकर बिछीवाडा पशु चिकित्सालय लाए जहां इसने दम तोड़ दिया। डूंगरपुर पशु चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पैंथर का पोस्टमार्टम करवा कर इसका नर्सरी में अंतिम संस्कार किया गया।