{"_id":"58cd0fe74f1c1b947d329fbf","slug":"crowd-killed-maneater-panther-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुफा में ही जिंदा जला डाला आदमखोर पैंथर को, 7 जनों का किया था शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुफा में ही जिंदा जला डाला आदमखोर पैंथर को, 7 जनों का किया था शिकार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 18 Mar 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
इसी गुफा में जिंदा जलाया आदमखोर पैंथर को
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर के बानसूर में अब तक सात लोगों की जान ले चुके एक पैंथर को ग्रामीणों ने जिंदा जला डाला। इस बघेरे ने शनिवार को भी एक युवक को अपना शिकार बनाया था। ग्रामीणों के पीछा करने पर बघेरा जंगल की ओर भागा। बघेरे को मारने के लिए ग्रामीण भी उसका पीछा करने लगे। बघेरा जान बचाने के लिए गुफा में गया, तो ग्रामीणों ने उसे वहीं जिंदा जला डाला।
गौरतलब है कि इसी पैंथर के लिए वन विभाग ने गोली मारने के आदेश निकाले थे। दो-तीन दिन बाद बघेरा नहीं दिखने पर वन विभाग पस्त हो गया। फिर ग्रामीण का शिकार करने पर ग्रामीण उग्र हो गए। इसके पीछे पड़े ग्रामीणों ने इसे एक गुफा में पाया। ग्रामीणों ने गुफा में जाने के रास्ते पर लकड़ियां डालकर आग लगा दी। इससे यह बघेरा जलकर मर गया। हालांकि ग्रामीणों की इस कदम से पहले पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थें, लेकिन वे मूक दर्शक बने रहे। हालांकि शिकार हुए युवक के परिजनों को वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही चार लाख रुपए का चेक सौंप दिया था।