{"_id":"5964c13a4f1c1b3f6e8b465e","slug":"crisis-on-nutrition-from-gst-anganwadi-workers-handed-over-memorandum-to-the-collector","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी से बच्चों के पोषाहार पर संकट, आगंनबाड़ी कार्यकर्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी से बच्चों के पोषाहार पर संकट, आगंनबाड़ी कार्यकर्ता परेशान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 11 Jul 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी के विरोध में प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
जीएसटी का असर आंगनबाड़ी केन्द्रों पर भी पड़ रहा है। जहां बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार पर संकट खड़ा हो गया है। आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जीएसटी लागू होने के बाद विभाग पक्के बिल कार्यकर्ताओं से मांग रहा है ऐसे में पक्के बिल से देना संभव नहीं है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की प्रदेशाध्यक्ष शाहीदा खान ने कहा कि विभाग की तय रेट के मुताबिक आगंनबाड़ी कार्यकर्ता कम दामों में बाजार से जुगाड़ कर कच्चा माल खरीदती है, यदि बाजार भाव से माल खरीदें तो विभाग उतना बिल नहीं देगा।
ऐसे में पक्के बिल नहीं मिलने के कारण जिले के आगंनबाड़ी केन्द्रों पर अब पोषाहार नहीं देने का निर्णय किया गया है। इसी को लेकर आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद सीईओ को ज्ञापन भी सौंपा और सारी समस्याओं से अवगत कराया।