फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   young mans death in the competition

मटकी फोड़ की तैयारी में लापरवाही ने ली 'गोविंदा' की जान

Thu, 17 Aug 2017 01:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 17 Aug 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
young mans death in the competition
डेमो इमेज
मटकी फोड़ प्रतियोगिता की तैयारी में अनदेखी फिर एक 'गोविंदा' पर भारी पड़ गई। लापरवाही के चलते 'गोविंदा' पिलर के नीचे दब गया, जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


मामला सीकर जिले के श्रीमाधोपुर थाना इलाके का है। इलाके में जन्माष्टमी उत्सव की तैयारी चल रही थी। जानकारी के अनुसार खंडेला क्षेत्र के ग्राम पुजारी का बास में मंगलवार शाम जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता रखी गई थी। चौकी प्रभारी शंकर लाल ने बताया कि मटकी फोड़ प्रतियोगिता के लिए युवक गांव के चौक में पोल लगा रहे थे। इसी दौरान पोल को खड़ा करने के लिए रस्सी का एक छोर कुएं के पिलर से बांध लिया। दूसरा छोर बांध ही रहे थे कि रस्सी का खिंचाव ज्यादा होने से कुएं का पिलर नीचे गिर गया। इससे पास बैठा पूरणमल उसके नीचे दब गया।
विज्ञापन


लोगों ने तुरंत ही उसे श्रीमाधोपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed