फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Written by the tweet sent to PM from jaipur, missing traveler's flight

फ्लाइट की उड़ान में देरी से परेशान हो PMO को किया ट्वीट, मचा हंगामा

Fri, 28 Apr 2017 10:05 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 28 Apr 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
Written by the tweet sent to PM from jaipur, missing traveler's flight
एयरपोर्ट - फोटो : Demo pic
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक विमान में मौजूद यात्री को पीएमओ को विमान हाईजैक होने का ट्वीट करना भारी पड़ गया। यही नहीं, सुरक्षा एजेंसियों की सांसे फूल गईं, यात्री से कड़ी पुलिस पूछताछ हुई और उसकी फ्लाइट तक छूट गई।
विज्ञापन


दरअसल, मुंबई से दिल्ली जा रहे एक विमान को गुरुवार को दोपहर करीब सवा दो बजे दिल्ली में खराब मौसम होने की वजह से डायवर्ट होकर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा। काफी देर तक विमान ने उड़ान नहीं भरी तब इसमें सवार यात्री नितिन वर्मा परेशान हो गया। उसने बैठे—बैठे अपने मोबाइल फोन से पीएमओ को एक मैसेज ट्वीट कर दिया। जिसमें कुछ यह बताया कि हम उड़ान भरने के लिए काफी देर से परेशान हो रहे है। ऐसा लग रहा है मानो फ्लाइट हाईजैक हो गया है।
विज्ञापन


नितिन वर्मा के फ्लाइट के हाईजैक के ट्वीट से सभी सुरक्षा एजेंसियां व पीएम आॅफिस अलर्ट हो गए। जयपुर से दिल्ली तक खलबली मच गई। तत्काल जयपुर एयरपोर्ट पर एयर ट्रेफिक कंट्रोल, सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ व स्थानीय पुलिस प्रशासन ने रनवे पर खड़े विमान में मौजूद नितिन वर्मा को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ट्वीट करने वाला नितिन वर्मा गुड़गांव में एक निजी कंपनी में जॉब करता है। वह विमान में मुंबई से दिल्ली जा रहा था। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हुई पूछताछ में नितिन ने विमान के उड़ान नहीं भरने से परेशान होकर ट्वीट करने की जानकारी दी।

इस दौरान नितिन की फ्लाइट भी छूट गई और शाम करीब 4 बजे दिल्ली के लिए सुरक्षित उड़ान भर गई। बल्कि उसे कड़ी पुलिस पूछताछ का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed