{"_id":"5922ca6a4f1c1b3c6a536825","slug":"women-murder-in-dungarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 22 May 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डूंगरपुर के डेचा गांव में सोमवार को एक बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, वरधा थाना क्षेत्र के डेचा गांव की रहने वाली 50 वर्षीय कंकु पाटीदार की हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आशंका जताई जा रही है कि कोई व्यक्ति उसके घर में चोरी करने के इरादे से घुसा और उसका विरोध करने पर महिला को मौत के घाट उतार दिया गया।
सूत्रों का कहना है कि वारदात के दौरान बुजुर्ग महिला घर में अकेली ही थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपित उसके घर में घुस गया। हालांकि, अभी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।