{"_id":"59b2505a4f1c1bfd7f8b50b9","slug":"women-accused-of-raped","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पति' ने किया मेरा रेप, जानिए क्यों लगाया ऐसा आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'पति' ने किया मेरा रेप, जानिए क्यों लगाया ऐसा आरोप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 08 Sep 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती ने अपने ही 'पति' पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है। युवती का आरोप है कि उसे बंधक बनाकर पहले शादी की गई और फिर उससे दुष्कर्म किया गया। हांलाकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, नागौर की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह गत माह दिलीप नगर क्षेत्र में रहने वाली अपनी मौसी के घर पर आई हुई थी। इसी दौरान उसकी पहचान का युवक 23 अगस्त को बाइक लेकर आया और घुमाकर लाने की कहकर अपने साथ ले गया। अकेले होने का फायदा उठाकर युवक ने एक जगह ले जाकर उसे बंधक बना दिया। इसके अगले दिन 24 अगस्त को युवक ने उसे झांसा देकर आर्य समाज में शादी रचा ली। शादी के बाद युवक उसको जोधपुर, अहमदाबाद और पुणे में अलग-अलग ठिकाने पर ले जाकर जबरदस्ती उसका देहशोषण करता था।

तब पति के संग जाने को हुई थी तैयार
demo pic
रिपोर्ट में बताया गया है कि उसके भाई ने जब उसके गायब होने की गुमशुदगी मंडोर थाने में दर्ज करवाई तब वह थाने पहुंची। यहां जांच में सामने आया कि पहाड़गंज निवासी राजू पुत्र कन्हैयालाल दर्जी ने उससे आर्य समाज में शादी कर ली। इसके बाद युवती जब पीहर गई तो उसने परिजनों को आपबीती बताई।
इस पर परिजन उसे जोधपुर लेकर आए और कल पहाड़गंज निवासी राजू दर्जी के खिलाफ अपहरण कर बंधक बनाकर बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज करवाया। मंडोर थानाधिकारी मुक्ता पारिक इसकी जांच कर रही है।
इस पर परिजन उसे जोधपुर लेकर आए और कल पहाड़गंज निवासी राजू दर्जी के खिलाफ अपहरण कर बंधक बनाकर बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज करवाया। मंडोर थानाधिकारी मुक्ता पारिक इसकी जांच कर रही है।