{"_id":"59c7d2ed4f1c1b21688b650d","slug":"woman-suicide-with-her-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बेटे को पेट पर बांध महिला ने झील में लगाई छलांग, ये थी वजह ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम बेटे को पेट पर बांध महिला ने झील में लगाई छलांग, ये थी वजह
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 24 Sep 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
drowned
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विवाहिता ने अपने छह माह के बेटे को पेट से बांधकर झील में छलांग लगा दी। इससे दोनों की मौत हो गई।
घटना राजस्थान के अजमेर शहर की है। यहां आनासागर झील के बारादरी पर एक महिला ने अपने छह माह के बेटे को साथ लेकर खुदकुशी कर ली। गंज थानाधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि फाॅयसागर रोड़ निवासी अंकित ने डेढ साल पहले तोपदड़ा निवासी निशा से प्रेम विवाह किया था।
निशा को अपने पति अंकित पर किसी अन्य युवती से संबंध होने का शक था। इसको लेकर आए दिन दोनों में झगड़े होते थे। झगड़े से तंग आकर वह घर से निकल गई और आनासागर बारादरी पर अपने बेटे को चुन्नी से पेट पर बांधकर झील में छलांग लगा दी। दोनों को झील से बाहर निकाला गया तब तक वह दम तोड़ चुके थे। मृतका और उसके बच्चे का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव पति अंकित के सुपुर्द कर दिया गया। मामले की जांच एडीएम सिटी अरविंद सेंगवा कर रहे है।