{"_id":"59219c6f4f1c1b3d6a535ded","slug":"wifes-murder-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी में पति ने की पत्नी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी में पति ने की पत्नी की हत्या
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 21 May 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर के भिनाय उपखण्ड के नागोला गांव में मामूली कहासुनी को लेकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपित पति को भिनाय थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में जुटी हुई है।
भिनाय थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापति ने बताया कि नागोला गांव निवासी 21 वर्षीय रामदेव खटीक ने रविवार को लोहे के मोटे सरिए से सिर पर वार करके पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जांच में सामने आया कि दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी इससे गुस्साए रामदेव ने पत्नी की हत्या की। आरोपित रामदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। थानाधिकारी प्रजापति ने बताया कि चार साल पहले ही दोनों का विवाह हुआ था।
विवाह के बाद से ही दोनों में अनबन चलती रहती थी। उन्होंने बताया कि पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर आरोपित रामदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर पीहर पक्ष के सुपुर्द कर दिया गया है।