{"_id":"5964dfb14f1c1b316c8b4569","slug":"why-the-government-is-not-able-to-investigate-the-cbi-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का सवाल, सरकार बताए क्यों नहीं कराना चाहती एनकाउंटर की सीबीआई जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस का सवाल, सरकार बताए क्यों नहीं कराना चाहती एनकाउंटर की सीबीआई जांच
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 11 Jul 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
जयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंदपाल एनकाउंटर मामले में कांग्रेस ने राज्य सरकार पर सवाल उठाया है। कांग्रेस ने सरकार से पूछा है कि आखिर क्या वजह है जो वह इस मामले की जांच सीबीआई से कराने में कतरा रही है?
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और जयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास ने आज बयान जारी कर नागौर तथा अन्य जिलों में इंटरनेट सेवा बंद करने एवं धारा 144 लगाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि ये गैरकानूनी है। सरकार सांवराद में पिछले 18 दिन से आनंदपाल का शव लेकर बैठे परिजनों और ग्रामीणों को समझाने में नाकाम रही है।
खाचरियावास ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ईमानदार है और आनन्दपाल एनकाउन्टर को सही मानती है तो उसकी जांच सीबीआई से कराने की घोषणा कर देनी चाहिए। उन्होंने सांवराद में श्रद्धाजंलि सभा को रोकने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की निंदा की। उन्होंने कहा कि इससे बिना वजह टकराव की स्थिति पैदा होगी।