फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Why student are missing from coaching hub kota, another student disappeared

एज्युकेशन सिटी से फिर लापता हुआ कोचिंग छात्र, यह है वजह

Wed, 02 Aug 2017 03:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 02 Aug 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
Why student are missing from coaching hub kota, another student disappeared
छात्र शैलेश कुमार - फोटो : Amar Ujala
एज्युकेशन सिटी कोटा से छात्रों के लापता होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब एक और कोचिंग छात्र के लापता होने का मामला  सामने आया है। 
विज्ञापन


लापता हुए कोचिंग छात्र के पिता दलपत सिंह ने कोटा शहर के महावीर नगर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार महावीर नगर तृतीय में रह रहा था। वह कोटा में आईआईटी की कोचिंग कर रहा था। चार दिन पहले कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद ना कोचिंग लौटा और नाहीं घर पहुंचा। संपर्क नहीं होने पर परिजनों को चिंता हुई तब उसे तलाश किया। 
 

पांच दिन पहले भी लापता हुआ है एक छात्र

Why student are missing from coaching hub kota, another student disappeared
missing man
गौरतलब है कि कोटा में छात्रों के लापता होने या फिर सुसाइड के मामले आए दिन सामने आते रहते है। पांच दिन पहले भी यहां से एक छात्र लापता हुआ था। उसका भी अभी तक कोई पता नहीं चला। 

उधर, पुलिस का कहना है कि लापता होने पर परिजनों की ओर रिपोर्ट करवाई जाती है लेकिन छात्र वापस मिला या नहीं इसकी जानकारी पुलिस के पास नहीं होती। छात्र के मिलने के बाद परिजन नहीं चाहते कि वह कानूनी प्रक्रिया में पड़े। दूसरी ओर यह भी है कई छात्रों का अब तक पता नहीं चला है। 

दरसअल स्टूडेंट प्रतिस्पर्धा के चलते तनाव में आ जाते है। इसके साथ की कई बार पढ़ाई में कमजोर होने और परिजनों से दूर रहने के कारण भी वे भाग जाने या फिर सुसाइड जैसा कदम उठा लेते है। यहां आत्महत्याएं रोकने को लेकर भी कई योजनाएं बनाई जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed