फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Water tanker made of water, foam sari and cut throat in the fan

पानी का टैंकर बना काल, पंखे में फंसी साड़ी और कट गया गला

Fri, 11 Aug 2017 09:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 11 Aug 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
Water tanker made of water, foam sari and cut throat in the fan
मौके पर काफी खून बिखर गया - फोटो : Amar Ujala
टैंकर से पानी लेने आई महिला की साड़ी वाटर पम्प में फंस गई और खिंचती चली गई। साड़ी में उलझकर उसका गला पम्प के पंखे में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक मंजर को देख स्थानीय लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन


मौके पर  काफी खून बिखर गया। यह देखकर टैंकर चालक मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर खोहनागोरियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को जब्त कर लिया है। मृतका के पति ओमप्रकाश ने जलदाय विभाग और टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा जयपुर के खोहनागोरियान थाना इलाके की खंडेलवाल काॅलोनी का है। जानकारी के अनुसार खंडेलवाल काॅलोनी में पानी की किल्लत बनी हुई है। जिससे यहां जलदाय विभाग की ओर से यहां पर टैंकरों के जरिए नि:शुल्क पानी की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और उसका गला पंखे में आ गया

Water tanker made of water, foam sari and cut throat in the fan
demo pic - फोटो : अमर उजाला
​रोजाना की तरह आज सुबह भी पानी का टैंकर कॉलोनी में पहुंचा। तब कॉलोनीवासी 42 वर्षीया पुष्पा पानी भरने पहुंची। वह ज्योंही टैंकर के पास पहुंची। तभी ड्राइवर ने पानी का प्रेशर बढ़ाने के लिए पंप स्टार्ट कर दिया। 

पंप का पंखा तेजी से घूमा, उसकी पं​खुड़ियों में पुष्पा की साड़ी फंस गई। इससे पुष्पा पंखे की तरफ उलझकर घिसटती हुई चली गई और उसका गला पंखे में आ गया और गला कटते ही पुष्पा की मौके पर ही मौत हो गई। पुष्पा की मौत से घर में कोहराम मच गया। बच्चे बिलख पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed