फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   valentines day 2018: acid attack in jaipur rajasthan

युवती व महिला पर एसिड अटैक, वेलेंटाइन डे पर एक सिरफिरे की करतूत

Wed, 14 Feb 2018 05:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल,जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल,जयपुर  Updated Wed, 14 Feb 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
valentines day 2018: acid attack in jaipur rajasthan
acid attack - फोटो : Amar Ujala
वेलेंटाइन डे पर एक सिरफिरे अधेड़ की घिनौनी करतूत सामने आई है। उसने दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले मॉल में एक युवती व महिला पर तेजाब फेंक दिया। इस दौरान वह खुद भी झुलस गया। वारदात के बाद मॉल में चीख पुकार और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इससे मॉल में घूमने आए युवक-युवतियों में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


वारदात राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में आज हुई। डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता ने बताया कि तेजाब फेंकने वाले आरोपी की पहचान महबूब उम्र 40 साल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सीकर का रहने वाला है।
विज्ञापन


मौके पर आनन फानन में पहुंची पुलिस ने तेजाब से झुलसी पीड़ित युवती व महिला और आरोपी अधेड़ को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया दिया है।

एक तरफा अफेयर की बात आई सामने

valentines day 2018: acid attack in jaipur rajasthan
एसिड अटैक - फोटो : Demo pic
पुलिस के अनुसार महबूब यहां जयपुर में भट्टा बस्ती इलाके में रहता है। उसके नजदीक रहने वाली 27 वर्षीया विवाहिता टवाड़ा रोड पर ट्राइटन मॉल में हाउस किपिंग का काम करती है। इनके बीच पिछले कुछ समय से एक तरफा अफेयर की बात सामने आई है, जिसकी वजह से महबूब की पत्नी ने उसे छोड़ दिया।

महबूब पीड़िता महिला को साथ रखना चाहता था, जो तैयार नहीं थी। संभवतः इसी के चलते आज दोपहर करीब 1 बजे आरोपी महबूब तेजाब से भरी बोतल लेकर ट्राइटन मॉल पहुंचा।

मॉल में चीख-पुकार से अफरा-तफरी

valentines day 2018: acid attack in jaipur rajasthan
acid - फोटो : Demo pic
वहां उसने ड्यूटी पर मौजूद महिला पर तेजाब फेंक दिया। महिला ने खुद को बचाने का प्रयास किया। इस बीच गुत्थमगुत्था होने पर महबूब पर भी तेजाब गिर गया। इससे वे भी झुलस गया। इस एसिड अटैक में एक अन्य युवती भी झुलस गई।

हमले से ट्राईटन मॉल में चीख पुकार मच गई। तब सूचना मिलने पर झोटवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी हमलावर महबूब को एसएमएस अस्पताल और हमले में झुलसी महिला व युवती को नजदीक के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed