{"_id":"5a8400144f1c1ba32a8b7529","slug":"valentines-day-2018-acid-attack-in-jaipur-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती व महिला पर एसिड अटैक, वेलेंटाइन डे पर एक सिरफिरे की करतूत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती व महिला पर एसिड अटैक, वेलेंटाइन डे पर एक सिरफिरे की करतूत
अमर उजाला टीम डिजिटल,जयपुर
Updated Wed, 14 Feb 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
acid attack
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन डे पर एक सिरफिरे अधेड़ की घिनौनी करतूत सामने आई है। उसने दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले मॉल में एक युवती व महिला पर तेजाब फेंक दिया। इस दौरान वह खुद भी झुलस गया। वारदात के बाद मॉल में चीख पुकार और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इससे मॉल में घूमने आए युवक-युवतियों में भी हड़कंप मच गया।
वारदात राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में आज हुई। डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता ने बताया कि तेजाब फेंकने वाले आरोपी की पहचान महबूब उम्र 40 साल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सीकर का रहने वाला है।
मौके पर आनन फानन में पहुंची पुलिस ने तेजाब से झुलसी पीड़ित युवती व महिला और आरोपी अधेड़ को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया दिया है।

एक तरफा अफेयर की बात आई सामने
एसिड अटैक
- फोटो : Demo pic
पुलिस के अनुसार महबूब यहां जयपुर में भट्टा बस्ती इलाके में रहता है। उसके नजदीक रहने वाली 27 वर्षीया विवाहिता टवाड़ा रोड पर ट्राइटन मॉल में हाउस किपिंग का काम करती है। इनके बीच पिछले कुछ समय से एक तरफा अफेयर की बात सामने आई है, जिसकी वजह से महबूब की पत्नी ने उसे छोड़ दिया।
महबूब पीड़िता महिला को साथ रखना चाहता था, जो तैयार नहीं थी। संभवतः इसी के चलते आज दोपहर करीब 1 बजे आरोपी महबूब तेजाब से भरी बोतल लेकर ट्राइटन मॉल पहुंचा।
महबूब पीड़िता महिला को साथ रखना चाहता था, जो तैयार नहीं थी। संभवतः इसी के चलते आज दोपहर करीब 1 बजे आरोपी महबूब तेजाब से भरी बोतल लेकर ट्राइटन मॉल पहुंचा।
मॉल में चीख-पुकार से अफरा-तफरी
acid
- फोटो : Demo pic
वहां उसने ड्यूटी पर मौजूद महिला पर तेजाब फेंक दिया। महिला ने खुद को बचाने का प्रयास किया। इस बीच गुत्थमगुत्था होने पर महबूब पर भी तेजाब गिर गया। इससे वे भी झुलस गया। इस एसिड अटैक में एक अन्य युवती भी झुलस गई।
हमले से ट्राईटन मॉल में चीख पुकार मच गई। तब सूचना मिलने पर झोटवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी हमलावर महबूब को एसएमएस अस्पताल और हमले में झुलसी महिला व युवती को नजदीक के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।