फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Two year old child dies due to drowning

घर के आंगन में मासूम को यूं मिली दर्दनाक मौत, घर वाले सन्न!

Thu, 12 Oct 2017 06:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 12 Oct 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
Two year old child dies due to drowning
डेमो इमेज
दो साल का मासूम घर के आंगन में खेल रहा था। वहां पानी से भरी हुई एक बाल्टी में उसे अपनी झलक दिखी। बालमन मचल गया, उस परछाई को देखने झुका और बाल्टी में उल्टा गिर गया।
विज्ञापन


चौंकाने वाली ये घटना राजस्थान के राजसमंद जिले के लसानी गांव की है। न्यू कॉलोनी निवासी नरेश कुमार सोनी का दो वर्षीय पुत्र कार्तिक घर पर परिसर में खेल रहा था। उसी समय आंगन में रखी पानी से भरी बाल्टी में उत्सुकतावश झुका। उसे पानी में अपना चेहरा दिखा तो वह बाल्टी पर झुककर उसे निहारने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान वह पानी से भरी बाल्टी में औंधे मुंह गिर गया। बाल्टी में गिरने से उसकी सांसे रुक गई। ये देख परिजनों ने उसे तुरंत बाल्टी से बाहर निकाला और देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस थाने में कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed