फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Two suspects caught on the Indo-Pak border in Rajasthan

राजस्थान में भारत— पाक सीमा पर पकड़े दो संदिग्ध 

Mon, 01 May 2017 05:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 01 May 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
Two suspects caught on the Indo-Pak border in Rajasthan
बॉर्डर पर BSF - फोटो : Demo pic
राजस्थान के बीकानेर में सटी भारत—पाक अन्तरराष्ट्रीयसीमा के नजदीक सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सोमवार को दो अलग—अलग जगहों से दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है और दोनों संदिग्धों को सीमान्त मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल ने कल पुलिस को सौंपा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल की 16 वीं बटालियन के जवानों ने रविवार को 34 केवाईडी गांव में बार्डर एरिया के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। 
विज्ञापन

पूछताछ में उसे अपना नाम श्यामराम मोहन बताया। वह गांव चिरमारी, छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। तलाशी में श्यामराम ने 220 रुपए बरामद हुए। बाकी, वह कुछ भी ठीक से नहीं बता सका। सीमा सुरक्षा बल ने पूछताछ के बाद उसे खाजुवाला पुलिस थाना को सुपुर्द कर दिया। जिससे अब पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सेक्टर मुख्यालय जैसलमेर, उत्तर के अधीन 46 बटालियन के चैक पोस्ट कुरियाबेरी जैसलमेर के इलाके में भी सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। संदिग्ध का नाम इकबाल और उम्र करीब 25 साल है। जवानों ने संदिग्ध अवस्था में घूमते उसे पकड़ा। तलाशी में इकबाल के कब्जे से भारतीय मुद्रा 77 रुपए, एक मोबाईल फोन बिना सिम के बरामद किया गया। जवानों ने उसे भी जैसलमेर के रामगढ़ थाना पुलिस के हवाले कर दिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed