फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Two robbers arrested in jaipur with pistol

पिस्टल की नोंक पर खाना-पीना और लूटपाट, सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए

Mon, 18 Sep 2017 08:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 18 Sep 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
Two robbers arrested in jaipur with pistol
लूटपाट के आरोपी - फोटो : Vishnu Sharma
जेल से जमानत पर बाहर आकर पिस्टल की नोंक पर रेस्त्रां में खाना-पीना कर रुपए मांगने पर धमकाने और राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल भी जब्त की है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार उर्फ गोलू जागा उम्र 23 साल निवासी सेक्टर 1, जवाहरनगर और दूसरा शमशेर सिंह उर्फ शेरु उम्र 31 साल निवासी राजीव गांधी नगर, जगतपुरा जयपुर है। 
विज्ञापन


15 सितम्बर को दोनों बदमाशों ने गौरव टाॅवर के पास वेन्डेज कैफे में पहले पिज्जा बर्गर खाया और फिर पैसे मांगने पर रेस्टोरेन्ट मालिक को पिस्टल दिखाकर डराया-धमका कर भाग गये, लेकिन वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस तरह वारदातें कर फैलाई सनसनी

Two robbers arrested in jaipur with pistol
प्रेस कान्फ्रेंस में पुलिस अधिकारी - फोटो : Vishnu Sharma
जांच में सामने आया कि वारदात के दिन दोपहर करीब 12 बजे आरोपी सुनील जागा व शमशेर सिंह ने सेक्टर 2, खड्डा पार्क, जवाहर नगर में एक व्यक्ति को पिस्टल दिखाकर एक मोटरसाईकिल व रुपए लूट लिए थे। इस संबंध में जवाहर नगर पुलिस थाना पर मुकदमा दर्ज किया गया।

इसके बाद 16 सितंबर के दिनदहाड़े भरत पान भण्डार, अर्जुन नगर थाना महेश नगर में भी पान दुकान संचालक सोहन प्रजापत को पिस्टल दिखाकर डराया-धमकाया। 

इसी तरह प्रताप नगर इलाके में सेक्टर 26 निवासी माया देवी ने 17 सितंबर को मुकदमा दर्ज करवाया कि वह सुबह 11:30 बजे अपनी परचूनी की दुकान पर बैठी थी। तभी एक लड़का मोटरसाईकिल पर आया और पीड़िता से सिगरेट मांगी, पैसा देने में आनाकानी करने लगा। आरोपी ने अकेला देखकर सोने की चूडियां जबरन छीनने लगा। विरोध होने पर बदमाशों ने काले रंग की पिस्टल निकालकर जान से मारने की कोशिश की और पीड़िता के सिर में पिस्टल से वार कर घायल कर दिया और अपने साथी के साथ भाग निकला।

एक महीने पहले जमानत करवाकर जेल से  बाहर निकाला

Two robbers arrested in jaipur with pistol
demo pic - फोटो : demo pic
तीन दिनों में हुई वारदातों से ईस्ट जिले की पुलिस भी सकते में आ गई। स्पेशल टीम गठित की गई। सब इंस्पेक्टर पन्नालाल और प्रताप नगर थानाप्रभारी इस्लाम खान के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने आरोपियों को धरदबोचा। 

एडिशनल डीसीपी हनुमान सिंह मीणा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुनील जागा ने अपने घर से ही 90 हजार रुपए व सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए थे। उसकी दूसरे आरोपी शमशेर सिंह उर्फ शेरु से जेल में दोस्ती हुई। शमशेर सिंह उर्फ शेरु करीब पांच महीने पहले जेल से रिहा हुआ था। उसके बाद उसने साथी सुनील जागा की करीब एक महीने पहले जमानत करवाकर जेल से बाहर निकाला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed