{"_id":"5989c05a4f1c1baf348b498b","slug":"two-people-death-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर टैंकर ने कुचली दो जिंदगियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर टैंकर ने कुचली दो जिंदगियां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 08 Aug 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
शव के चिथड़े बिखर गए
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर-आगरा राजमार्ग पर तेज रफ्तार केमिकल से भरे एक टैंकर ने आज शाम को दो मोटरसाइकिलों को जबर्दस्त टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो जनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, तीन जने गंभीर रुप से घायल हो गए। इनमें एक महिला भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार, बस्सी इलाके में बैनाड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार एक टैंकर ने नजदीक चल रही दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पांच सवारियां उछलकर नीचे आ गिरी। इनमें एक महिला व व्यक्ति टैंकर के नीचे कुचल गए। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
शव के चिथड़े बिखर गए। वहीं, तीनों घायल भी सड़क पर पड़े रहे। हादसे के बाद काफी संख्या में राहगीर इकट्ठा हो गए। सड़क पर शवों और घायलों के पड़े होने से जाम की स्थिति बन गई। ट्रेफिक को रुकवाया गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस व बस्सी थाना पुलिस ने दोनों शवों और घायलों को उठवाकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस शवों की शिनाख्त करने में जुटी है। हादसे के बाद टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया। बस्सी थाना पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है।