{"_id":"59c78edf4f1c1bb6688b6319","slug":"two-passengers-are-arrest-at-jaipur-international-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई से प्लेन में छिपाकर लाए कीमती सिगरेट व केसर, पकड़े गए दो यात्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुबई से प्लेन में छिपाकर लाए कीमती सिगरेट व केसर, पकड़े गए दो यात्री
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 24 Sep 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
एक इंटरनेशनल फ्लाइट में दो यात्रियों को केसर और ब्रांडेड सिगरेट छिपाकर लाना महंगा पड़ गया। एयरपोर्ट पर चैकिंग में दोनों यात्री पकड़े गए। जिनसे लाखों रुपए की केसर व सिगरेट जब्त की गई है। मामले में दोनों यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई राजस्थान के जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई। जहां कस्टम विभाग ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इंटरनेशनल फ्लाइट से जयपुर एयरपोर्ट पर उतरे दो यात्रियों से लगभग 14 किलो केसर तथा महंगे ब्रांड की लाखों रुपए की सिगरेट जब्त की। केसर की कीमत 27 लाख रुपए बताई जा रही है।
कस्टम अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट पर एयर अरेबिया की फ्लाइट उतरी थी। यात्री बाहर आ रहे थे तब सुबह रुटीन चैकिंग की जा रही थी। शक होने पर दोनों यात्रियों की गहन तलाशी ली गई। तलाश में उनके पास से बड़ी मात्रा में केसर व विदेशी ब्रान्ड की सिगरेट मिली। जब्त केसर का वजन करीब 14 किलो निकला। कस्टम अधिकारियों ने दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया।