फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Two buses clash in Chaksu, many passengers are injured

चाकसू में सवारियों से भरी दो बसों में भिड़ंत, दो दर्जन घायल

Sun, 04 Jun 2017 05:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 04 Jun 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
Two buses clash in Chaksu, many passengers are injured
दो बसों में भिड़ंत - फोटो : Amar Ujala
जयपुर जिले की चाकसू तहसील में रविवार को राजस्थान रोडवेज और एक प्राइवेट बस में जोरदार भिड़ंत  हो गई। जिसमें बसों में सवार करीब दो दर्जन से ज्यादा सवारियां घायल हो गई। इनमें 6 लोगों के गंभीर घायल होने से उन्हें एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


चाकसू पुलिस ने बताया कि राजस्थान रोडवेज की टोंक डिपो की बस जयपुर से टोंक रूट पर जा रही थी। जबकि एक प्राइवेट बस टोंक से जयपुर की तरफ आ रही थी। दोनों बसें तेज रफ्तार में चाकसू तहसील के जयसिंहपुरा गांव में पहुंची। लेकिन प्राइवेट बस के सामने एक बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में प्राइवेट बस के चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वह बस सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। इस जोरदार भिड़ंत से दाेनों बसों में सवार 25 से ज्यादा सवारियां घायल हो गई। इनमें गंभीर घायल छह जनों को एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया गया। टक्कर से दोनों बसों के आगे के हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गए है। 
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मदद कर दोनों बसों में सवार यात्रियाें को बाहर निकाला। इस दौरान चाकसू पुलिस भी पहुंच गई। फिर एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से घायलों को उपचार के लिए चाकसू के सेटेलाइट हॉस्पिटल पहुंचाया गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed