{"_id":"59199ec94f1c1b773cf22b42","slug":"two-arrested-including-90-kg-illegal-ganja-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में 90 किलो अवैध गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयपुर में 90 किलो अवैध गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 15 May 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
दो युवकों को गिरफ्त में
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई कर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो युवकों को गिरफ्त में ले लिया। एक कार में सवार दोनों तस्करों के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में भरा हुआ करीब 90 किलो गांजा जब्त कर लिया। उनकी कार भी जब्त कर ली है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार चौधरी गांव धानोरा, सिकन्दराबाद, थाना काकोड जिला बुलन्दशहर, यूपी का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी भूपेन्द्र सिंह जादौन निवासी अभिमन्यु नगर भरतपुर का है। डीसीपी क्राइम डाॅक्टर विकास पाठक ने बताया कि सीआईयू टीम को सूचना मिली थी कि मशहूर गांजा तस्कर अनिल चौधरी बड़ी मात्रा में गांजा लेकर कार से ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर की तरफ आ रहा है।
तब ट्रांसपोर्ट नगर थानाधिकारी नरेश कुमार मीना और सीआईयू टीम के सबइंस्पेक्टर धर्मसिंह, गुलजारी लाल, हैडकांस्टेबल द्वारका प्रसाद, पुरूषोत्तम, सरदारमल, नाथूलाल की टीम ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के नीचे पहुंची। जहां आरोपियों की कार को रुकवाया। कार सवार दोनों व्यक्तियों के बैग और डिक्की में अवैध गांजा मिला।
विज्ञापन
डीसीपी विकास पाठक के मुताबिक आरोपी अनिल चौधरी वर्ष 2015 में बस्सी थाने में तस्करी में गिरफ्तार हो चुका है। इसके पहले आगरा में भी पकड़ा गया है। ये लोग बड़े तस्करों से माल लेकर जयपुर व आस—पास के क्षेत्र में माल सप्लाई करते है। इसके लिए एक हजार रूपये रोजाना किराए पर आगरा से कार ले रखी है।