फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two arrested in ajmer

दिन में कुल्फी बेचते हुए रैकी और रात में करते थे चोरी, ये बाप—बेटे

Sat, 01 Apr 2017 08:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 01 Apr 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
two arrested in ajmer
पुलिस गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
कुल्फी बेचने के नाम पर रैकी कर सूने मकानों से लाखों रुपए का माल उड़ाने वाले बाप-बेटे को रामगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने एक दर्जन वारदात करना कबूल किया है।
विज्ञापन


रामगंज थानाधिकारी अजयकांत रतूडी ने बताया कि उत्तरप्रदेश के कानपुर निवासी शरीफ खान उर्फ शकील पिछले पांच साल से अपने परिवार के साथ मकान बनाकर दौराई क्षेत्र में रह रहा था। शरीफ और उसका बेटा साजिद दोनों कुल्फी का ठेला लगाते थे। ठेले के बहाने काॅलोनियों में रैकी करते और रात्रि में सूने मकान में चोरी की वारदात अंजाम देते। चोरी का सामान घर ले जाते और बाद में इसे बेचकर नगदी ले लेते।
विज्ञापन


रतूड़ी ने बताया कि यह दोनों अपने साथ देशी कट्टा भी रखते थे। एक साल पहले इनको पकड़ने का कुछ युवकों ने प्रयास किया तो इन्होंने युवक पर देशी कट्टे से फायर भी किया था। जिसमें  फरमान नामक युवक घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपितों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, स्कूटी और निसार अहमद के घर से चुराई गई एलईडी टीवी, मोबाइल, सोने—चांदी के जेवरात सहित अन्य माल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed