{"_id":"58e366ab4f1c1b72735b4fda","slug":"truck-loaded-with-domestic-gas-cylinders-reversed-on-new-sanganer-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू सांगानेर रोड पर हुआ ये कि थम गए पहिए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यू सांगानेर रोड पर हुआ ये कि थम गए पहिए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 04 Apr 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
न्यू सांगानेर रोड
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में न्यू सांगानेर रोड पर अचानक तेजी से दौड़ रहे वाहनों के पहिए थम गए। वहां से गुजर रहे राहगीर दौड़ पड़े। अफरा—तफरी मच गई।
वजह थी कि घरेलू गैस सिलेंडरों से भरा हुआ एक ट्रक न्यू सांगानेर रोड पर सेंट विल्फ्रेड कॉलेज के समीप बेकाबू होकर पलट गया। जिससे ट्रक में भरे हुए सिलेंडर बिखर गए। गनीमत रही कि सिलेंडरों से गैस रिसाव नहीं हुआ और कोई सिलेंडर नहीं फटा। नहीं तो न्यू सांगानेर रोड धमाकों से दहल उठता।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिलेंडरों से भरा ट्रक रीको पुलिया से होकर न्यू सांगानेर रोड पर आ रहा था। तेज रफ्तार में ट्रक सेंट विल्फ्रेड कॉलेज के पास पहुंचा। तभी बीआरटीएस कॉरिडोर में प्रवेश करते वक्त ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलटी खा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल यातायात को डायवर्ट किया। इससे ट्रेफिक बाधित रहा। बाद में, क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया गया। वहीं, ट्रक में भरे सिलेंडरों पर पानी का छिड़काव किया गया ताकि गर्मी से कोई हादसा नहीं हो।