फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Truck-Container Collision, Live Burn Driver

ट्रक-कंटेनर की टक्कर, जिन्दा जले चालक

Sat, 06 May 2017 01:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 06 May 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
Truck-Container Collision, Live Burn Driver
राजसमंद के देवगढ़ क्षेत्र में हाईवे पर शुक्रवार देर रात ट्रक और कंटेनर की भीषण टक्कर हो गई। इससे लगी आग में दोनों चालक जिन्दा जल गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार देवगढ़ से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर बरार के निकट कंटेनर-ट्रक आमने—सामने से भिड़ गए। ट्रक में मार्बल भरा था और वह राजसमंद से जयपुर जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे किराणा सामान से भरा कंटेनर ट्रक से टकरा गया। टकराने के बाद ट्रक और कंटेनर भभक उठे। आग इतनी तेजी से भड़की कि दोनों चालकों को बाहर निकलने का भी समय नहीं मिला। आग में ट्रक व कंटेनर के साथ चालक भी जिंदा जल गए।


हादसे के बाद देवगढ़ से पहुंची फायर फायटर टीम ने करीब तीन घंटे में आग पर नियंत्रण किया। इस दौरान अजमेर-राजसमंद हाईवे पूरी तरह से जाम हो गया। हाईवे से करीब एक घंटे तक कोई वाहन नहीं गुजर सका। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज किया। पुलिस ने आग बुझने के बाद ट्रक व कंटेनर में फंसे चालकों के शव बाहर निकलवाए। दोनों के शव भीम के सीएचसी में रखवाया गया है। दोनों मृतकों के शव और सामन पूरी तरह से जल चुके हैं। इस कारण दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने ट्रक और कंटेनर नम्बरों के आधार पर शिनाख्तगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed