फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   train incident in Rajasthan foreign tourist got death in sawai madhopur

इस छोटी सी गलती ने न्यू ईयर सेलीब्रेट करने आए विदेशी पर्यटक की जान ले ली

Tue, 02 Jan 2018 12:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 02 Jan 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
train incident in Rajasthan foreign tourist got death in sawai madhopur
चलती ट्रेन से छलांग लगा दी - फोटो : डेमो
न्यू ईयर सेलीब्रेट करने आए एक विदेशी पर्यटक को महज एक छोटी सी गलती की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी। जबकि उसका साथी पर्यटक जख्मी हो गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नीदरलैंड के रहने वाले दो पर्यटक राजस्थान में न्यू ईयर सेलीब्रेशन करने आए हुए थे। उनका सवाई माधोपुर से आगरा जाने का कार्यक्रम था। स्टेशन से ट्रेन में बैठ गए, लेकिन तभी पता चला कि दोनों गलत ट्रेन में चढ़ गए।  

ट्रेन चल पड़ी। रफ्तार थोड़ी कम थी, इसलिए वे बाहर छलांग लगा गए। इस दौरान बैलेंस बिगड़ गया और उनमें से एक ट्रेन व पटरियों के बीच फंस गया। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि उसका दूसरा साथी जख्मी हो गया। 
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास लोगों ने रेलवे प्रशासन व रेलवे पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस ने तत्काल घायल पर्यटक को अस्पताल पहुंचाया। जबकि दूसरे के शव को मोर्चरी में रखवाया है। नीदरलैंड दूतावास से संपर्क किया गया है। वहां से अधिकारियों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed