फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Trailer kills three lives, body scattered on highway in jaipur ajmer road

ट्रेलर ने कुचली तीन जिंदगियां, हाइवे पर बिखर गया शरीर

Wed, 23 Aug 2017 04:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 23 Aug 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
Trailer kills three lives, body scattered on highway in jaipur ajmer road
ट्रेलर ने कुचली तीन जिंदगियां - फोटो : Vishnu Sharma
एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन जनों की जान चली गई। एक बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ने तीन जनों को चपेट में ले लिया और काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इससे तीनों के शरीर के चिथड़े काफी दूर तक बिखर गए। 
विज्ञापन


हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को बमुश्किल हाइवे से उठवाकर मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। जबकि चालक भाग निकला। दर्दनाक सड़क हादसा जयपुर जिले की दूदू थाना इलाके में हुआ। नेशनल हाइवे नंबर 8 पर पड़ासौली गांव के पास तेज रफ्तार एक ट्रेलर ने नजदीक चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मारी। इससे बाइक सवार दो महिलाएं और एक व्यक्ति सड़क पर उछलकर गिरे और तीनों ट्रेलर के पहियों की चपेट में आ गए और काफी दूर तक घसीटते चले गए। इससे उनके शरीर के चिथड़े काफी दूर तक बिखर गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तीनों मृतक मूल रुप से टोंक के रहने वाले थे। यहां अजमेर रोड पर मजदूरी करते थे। इसी के सिलसिले में अजमेर रोड पर पाड़ासोली की तरफ आ हुए थे। आज दोपहर को बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी अजमेर रोड पर उनकी बाइक ट्रेलर की चपेट में आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed