फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   To save the mother, the daughter jump in the water

मां को बचाने के लिए पानी में कूदी बेटी, गवांनी पड़ी जान

Fri, 23 Jun 2017 06:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 23 Jun 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
To save the mother, the daughter jump in the water
सांकेत‌िक फोटो
अजमेर में शुक्रवार को एक अनोखी घटना देखने को मिली, जहां मानसिक रोगी मां की जान बचाने के लिए बेटी ने अपनी जान गवां दी। मां को डूबता देख बेटी ने पानी में छलांग लगा दी। उधर, लोगों ने मां को बाहर निकाल लिया पर बेटी पानी में डूब गई। दोनों ख्वाजा की दरगाह में जियारत के लिए आई थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद की रहने वाली मां बेटी अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर माथा टेकने के लिए आई थी। मां बेटी जियारत के बाद आनासागर पहुंची। वहां वे शुक्रवार सुबह स्नान कर रही थी। आनासागर के रामप्रसाद घाट पर स्नान के दौरान मां रहीमा का पैर फिसला और वह डूबने लगी। रहीमा मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।
विज्ञापन


अपनी मां को डूबता देख बेटी नाजिया ने पानी में छलांग लगा दी। अपनी मां को बचाने की कोशिश भी की। हंगामा हुआ तो लोगों ने नाजिया की मां को बचा लिया। बचाने वाले नाजिया तक पहुंचते इससे पहले वह डूब गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची गंज थाना पुलिस ने नाजिया के शव को जेएलएन अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है। साथ ही, उसके परिजनों को इसकी सूचना दी है। परिजनों की मौजूदगी में नाजिया के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनासागर झील पर तैनात गोताखोर उस्मान ने बताया कि हैदराबाद निवासी नाजिया अपनी मानसिक रोगी मां रहीमा को ख्वाजा साहब की दरगाह में जियारत के लिए लाई रहीमा को बचाने के लिए नाजिया ने पानी में छलांग लगा दी। नाजिया ने मां को तो बचा लिया लेकिन उसकी खुद की जान चली गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed