{"_id":"59c905bb4f1c1b37688b67c6","slug":"throws-shoe-on-judge-in-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में सुनवाई के दौरान महिला जज की तरफ उछाला जूता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट में सुनवाई के दौरान महिला जज की तरफ उछाला जूता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 25 Sep 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक अभियुक्त ने अपना जूता खोलकर महिला जज पर फेंकने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां मौजूद एक कांस्टेबल की सजगता से वह कामयाब नहीं हो पाया।
दरअसल, उदयपुर के सत्र न्यायालय की नार्थ कोर्ट में एक अभियुक्त ने सुनवाई के दौरान महिला जज पर जूता फेंकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आर्म्स एक्ट के तहत अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में भैरूलाल नामक व्यक्ति करीब छः माह से न्यायिक हिरासत में जेल में है।
सोमवार को जब जेल से कांस्टेबल उसे सुनवाई के लिए अदालत में लाया तो उसने अपना जूता उतर कर जज को मारने का प्रयास किया। इस दौरान कांस्टेबल ने उसे रोक लिया। एक बार फिर उसने अपना जूता फेंकने की कोशिश की। इस बीच कांस्टेबल उसे अदालत से बाहर ले गया। इस घटना के साथ ही सत्र न्यायालय परिसर में हड़कम्प मच गया। अभी तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

Trending Videos
पहले भी हुआ था ऐसा वाकया
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
जज के साथ इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। इससे कुछ समय पहले ही करौली में भी इस तरह की एक घटना हुई थी। इस संबंध में श्रीमहावीर जी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। पुलिस के अनुसार, करौली के मुंसिफ कोर्ट में एक मामले की सुनवाई हो रही थी। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता सुरेश शर्मा तैश में आ गए और उन्होंने मजिस्ट्रेट भावना भार्गव पर चप्पल फेंक दी।
इसके बाद कोर्ट में हडकम्प मच गया। वहां खड़े अन्य लोगों ने वकील को पकड़ लिया। इसके बाद भावना भार्गव उठकर चैम्बर में चली गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद मजिस्ट्रेट भावना भार्गव ने थाने में एफआईआर दी थी।