फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Three year old girl dies in accident

'कातिल' हुई स्कूल बस, तीन साल की मासूम को कुचला

Fri, 15 Sep 2017 03:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 15 Sep 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
Three year old girl dies in accident
एंबुलेंस में बच्ची का शव
तेज रफ्तार में आ रही स्कूल बस ने एक मासूम की जान ले ली। ड्राइवर ने बिना साइड देखे बस घुमा दी, जिससे तीन साल की मासूम उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन


दरअसल, उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में खुले में शौच करने गई बच्ची स्कूल बस की चपेट में आ गई। बस से कुचल जाने के कारण बच्ची की मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शहर के भूवाणा स्थित उपनगरीय क्षेत्र चित्रकूट नगर में शुक्रवार सुबह 3 साल की मासूम भावना अपने घर के पास की झाडि़यों में शौच करने गई थी। उस दौरान एक निजी विद्यालय श्रीराम स्कूल की बस के ड्राइवर ने बिना देखे बस को घुमाने की कोशिश की। बस को घुमाने के दौरान भावना बस की चपेट में आ गई।

 

एक माह से पिता बाहर थे, आए तो बिलख पड़े

Three year old girl dies in accident
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद घायल अवस्था में भावना को एमबी चिकित्सालय लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने भावना को मृत घोषित कर दिया। भावना के पिता मेवाड़ के लोकनृत्य गवरी के कलाकार होने से वह पिछले एक माह से घर पर नहीं थे।

इस हादसे की सूचना के बाद जब मोर्चरी पहुंचे तो बेटी का शव देख कर वह खुद पर नियंत्रण नहीं कर पाया और रो कर बेहाल हो गया। इस घटना के बाद स्कूल संचालक और कुछ भाजपा नेता हॉस्पिटल पहुंचे, जहां पर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed