फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   three people including the police officer injured in accident at ajmer road bhakrotaa

फिर गश्त पर भारी पड़ी रफ्तार, थानेदार समेत तीन जने घायल

Sun, 28 May 2017 04:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 28 May 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
 three people including the police officer injured in accident at ajmer road bhakrotaa
सड़क दुर्घटना - फोटो : Demo pic
जयपुर शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर गश्त पर मौजूद पुलिस पर भारी पड़ा है। भांकरोटा इलाके में तेज रफ्तार कार ने नाकाबंदी के दौरान भांकरोटा थाने एक थानेदार सहित तीनों लोगों को टक्कर मार दी। तीनों घायलों का सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बीती रात को भांकरोटा थाने के सबइंस्पेक्टर रामकृष्ण पुलिस जाब्ते के साथ थाने के पास ही अजमेर रोड पर नाकाबंदी कर रहे थे। वाहनों की जांच करने के दौरान ही तेज रफ्तार एक कार आई। जिसके चालक ने सबइंस्पेक्टर रामकृष्ण और वहां नजदीक खड़े दो अन्य वाहन चालकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके से कार का ड्राइवर भागने लगा। लेकिन भांकरोटा थाना पुलिस ने पीछा कर उसे  पकड़ लिया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भी शहर में नाकाबंदी के दौरान ऐसे हादसे हो चुके है। इनमें पिछले दिनों बजाज नगर इलाके में स्थित गोपालपुरा पुलिया के पास डम्पर ने पुलिस की चेतक को टक्कर मार दी थी। जिसमें एक चेतक के ड्राइवर कांस्टेबल की मौत हो गई थी। जबकि तीन जने घायल हो गए थे।इसी तरह, जेएलएन मार्ग पर भी ट्रक ने गश्त पर मौजूद बाइक सवार पुलिस कांस्टेबल और होमगार्ड को टक्कर मार दी थी। चपेट में आने से उनकी भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed