{"_id":"597dc9364f1c1b723c8b472b","slug":"three-injured-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष, तीन घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 30 Jul 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : amar ujala
जमीन विवाद के चलते आज भाई-भाई आपस में दुश्मन बन बैठे। इसके चलते भाइयों में खूनी संघर्ष छिड़ गया, जिसमें तीन जने घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार भरतपुर के नगर थाना क्षेत्र के मानोता गांव निवासी श्याम सुंदर अपने मकान का निर्माण करवा रहा था। इसी दौरान उसके भाई बाबूलाल ने जमीन दबाने की बात कहते हुए उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया। जिससे आक्रोशित दोनों पक्षों के लोगों में लाठियां चल गई। हमले में श्याम सुंदर और बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बीच-बचाव करने आए कामा निवासी मोनू शर्मा के सिर में चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन तीनों को गंभीर अवस्था में अलवर के सामान्य चिकित्सालय लेकर गए, जहां से श्याम सुंदर और बाबूलाल की हालत नाजुक होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया।