फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Three accused arrested in alwar of Jhajharpur Petrol Pump loot case

झझारपुर पेट्रोल पम्प पर लूट की वारदात तीन ईनामी आरोपी गिरफ्तार

Fri, 09 Jun 2017 03:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 09 Jun 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in alwar of Jhajharpur Petrol Pump loot case
bike loot - फोटो : Demo pic
अलवर जिले में हरसौरा इलाके में झझारपुर पेट्रोल पम्प पर पिछले दिनों हुई लूट का पर्दाफाश कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर चार—चार हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। 
विज्ञापन


एसपी अलवर राहुल प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देशराज उर्फ बच्चीया गुर्जर निवासी रायली थाना हरसौरा, किशन उर्फ कृष्ण गुर्जर निवासी रायली थाना हरसौरा और सोलू उर्फ संदीप निवासी गूंती थाना बहरोड़ निवासी है। गौरतलब है कि एक जून को रतीराम खैरिया फ्यूल्स झझारपुर के मैनेजर मनीष कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 31 मई को रात करीब साढ़े नौ बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच नकाबपोश बदमाश उनके पेट्रोल पम्प पर पहुंचे और तीन—चार बार फायर किए। आरोपियों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से करीब 8-10 हजार रुपये, मोबाईल फोन व दस्तावेज लूटकर भाग गए। बदमाश लुटेरों ने शोरूम के शीशे व बाहर खड़ी मोटरसाईकिल के टायर में गोली मारी। आॅफिस मे घुसकर तोड़फोड़ की और एलईडी लूटकर भाग निकले। 
विज्ञापन


वारदात के बाद उपाधीक्षक परमाल सिंह के निर्देशन में गठित टीम में शामिल हरसौरा थानाप्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने पड़ताल शुरु की। जिसमें लूट गिरोह में आरोपी सत्यवीर गुर्जर निवासी भग्गू का बास थाना हरसौरा, देशराज उर्फ बच्चीया गुर्जर निवासी रायली थाना हरसौरा, किशन उर्फ कृष्ण गुर्जर, भोलू उर्फ महेश मीना निवासी सराय थाना मुण्डावर और सोलू उर्फ संदीप लुहार निवासी गूंती थाना बहरोड़ जिला अलवर के रूप में पहचान हुई। गुरुवार को वृत्ताधिकारी बहरोड़ परमाल सिंह के निर्देशन में हरसौरा थानाधिकारी को वारदात में नामजद बदमाशों के एक होटल के पीछे आकर ठहरने की सूचना मिली थी। जहां से उन्हें धरदबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed