फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   three accused arrest who damage vehicle in jaipur late night

शराब के नशे में लगाई गाड़ियों को आग, अब सलाखों के पीछे 

Fri, 11 Aug 2017 07:51 PM IST
शराब के नशे में लगाई गाड़ियों को आग, अब सलाखों के पीछे 
शराब के नशे में लगाई गाड़ियों को आग, अब सलाखों के पीछे  Updated Fri, 11 Aug 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
three accused arrest who damage vehicle in jaipur late night
सांकेतिक चित्र - फोटो : Demo pic
शराब पार्टी करने के बाद तीन दोस्तों ने कॉलोनी में खड़ी लक्जरी गाड़ियों को आग लगा दी। देर रात को धू-धू कर जलती कारों को देखकर कॉलोनीवासियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फिर टीमें गठित कर तलाश शुरु की। इसके बाद पुलिस ने आज तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। जयपुर में डीसीपी (पूर्व) कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि मालवीय नगर के बी ब्लाॅक में घर के बाहर खड़ी गाडियों में आग लगाकर क्षतिग्रस्त करने की वारदातें हो रही थी। इसके बाद 9 अगस्त की देर रात को भी बी ब्लाॅक में इसी तरह की एक घटना हुई थी। जिसमें एक गाडी को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया था। 
विज्ञापन


इस पर मालवीय नगर थानाप्रभारी अजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। जिसमें मुखबिर और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए। इसके बाद पुलिस ने आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें जितेन्द्र मण्डल निवासी कूच बिहार हाल नन्दपुरी मालवीय नगर जयपुर है। इसके अलावा दूसरा आरोपी अंकित आर्य निवासी सेक्टर 11 मालवीय नगर तथा तीसरा भगवान सहाय रैगर है, जो कि भगवानपुरी काॅलोनी, सेक्टर 11 के पास, मालवीय नगर में रहता है। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में देर रात शराब के नशे में गाड़ी में आग लगाना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed