फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Threatening the doctor in Jodhpur

फिर धमकी, डिमांड पूरी नहीं की तो 'डॉक्टर साब' को टपका देंगे

Wed, 05 Apr 2017 04:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 05 Apr 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
Threatening the doctor in Jodhpur
crime demo - फोटो : MID DAY
जोधपुर में रंगदारी वसूली के लिए धमकियों भरे कॉल्स ने पुलिस महकमें की नींद उड़ा दी है। यहां एक निजी अस्पताल के पीआरओ को धमकी देकर फिरौती मांगने का एक और मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


न्यू पाली रोड भगत की कोठी क्षेत्र में रहने वाले डॉ. कुलदीप गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि 2 अप्रेल को अज्ञात व्यक्ति का उसके पास फोन आया और धमकी दी कि वो अपने गोयल अस्पताल के मालिक को बता दे कि अगर जिन्दा रहना है तो उनकी डिमाण्ड को पूरा करें। नहीं तो वो लोग कभी भी उनको भी फायरिंग करके टपका सकते है। गोस्वामी गोयल अस्पताल में पीआरओ है। शास्त्रीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ शहर पुलिस अभी तक जैन ट्रैवल्स के मालिक मनीष जैन और श्रीराम अस्पताल के मालिक डा. सुनील चांडक को पूर्व में मोबाइल पर धमकी देने और बाद में उनके घरों पर फायरिंग करने के प्रकरण में मुख्य आरोपी लारेंस को गिरफ्तार करने और उसके एक गुर्गे विष्णु विश्रोई के आत्मसमर्पण करने के बावजूद फायरिंग करने के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अब इस तरह का एक और केस दर्ज होने से जोधपुर पुलिस की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed