{"_id":"5a58ccce4f1c1bac3f8b46ac","slug":"threat-to-kill-lawyer-by-a-history-sheeter-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर ने वकील को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर ने वकील को दी जान से मारने की धमकी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 12 Jan 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
राजस्थान प्रदेश में अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद हैं इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली है। इस बार जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर ने वकील को जान से मारने की धमकी दी है।
मामला अजमेर के आदर्श नगर निवासी वकील से जुड़ा है। जिसके बाद वकील ने जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर संजय मीणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इसमें वकील ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि आदर्श नगर निवासी वकील सुरेन्द्र चौधरी ने आदर्श नगर थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि हत्या के मामले में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर संजय मीणा उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे उसका पूरा परिवार दहशत में है। वकील चौधरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।