{"_id":"598c30cc4f1c1bbc018b47f1","slug":"thousands-of-rupees-stolen-the-thief-in-the-cctv-footage-shows","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 सैकंड में नजर बचाकर उड़ाया रुपयों से भरा बैग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
30 सैकंड में नजर बचाकर उड़ाया रुपयों से भरा बैग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 10 Aug 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले में एक युवक नजर बचाकर दुकान में रखा हजारों रुपयों से भरा एक बैग चुराकर भाग निकला। वारदात के बाद पीड़ित ने बैग संभाला तो वह हक्का—बक्का रह गया। हंगामा बढ़ने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो सारा माजरा समझ आ गया। अब पुलिस रिपोर्ट लेकर बदमाश की तलाश में जुट गई है।
यह मामला प्रदेश के जैसलमेर जिले का है। यहां बीते दिन छोड़ गांव निवासी अमराराम गर्ग अपने गांव से जैसलमेर स्थित बैंक में रुपए निकलवाकर एक दुकान पर सामान लेने पहुंचा। तभी एक युवक वहां आया और नजर बचाकर दुकान के काउंटर पर रखा अमराराम के 51 हजार रुपयों से भरा बैग चुराकर भाग गया। अमराराम ने जब बैग तलाशा तो वह नहीं मिला। इस बैग को उसने खरीदारी के वक्त दुकान में सामान पर रख दिया था। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक चोर ने महज 30 सैकंड में रुपयों से भरा बैग चुरा लिया और वहां से भाग निकला।