फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   thief in the grip of the police

बाइक से ट्रक तक, सब चुरा चुके हैं ये चोर

Sat, 29 Jul 2017 07:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 29 Jul 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
 thief in the grip of the police
शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला
बाइक से लेकर ट्रक तक ये चुराने में माहिर दो शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


कोटा ग्रामीण की रामगंजमंडी पुलिस को दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। दोनों वाहन चोरों ने राजस्थान और मध्यप्रदेश के विभिन्न इलाकों में वाहन चोरी की वारदातें कबूली है। पुलिस ने झालावाड़ निवासी शातिर वाहन चोर रणजीत और उसके साथी रायसिंह को गिरफ्तार कर दोनों कब्जे से 10 मोटरसाइकिलें बरामद की है। दोनों आरोपी पिछले लम्बे अरसे झालावाड़ और राजस्थान की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के कई जिलों में बाइक, बोलेरों से लेकर ट्रक चुराने की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।


डीएसपी रामकल्याण मीणा ने रामगंजमंडी थानाधिकारी मनोज सिकरवार के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने कार्रवाई करते हुए उण्डवा कस्बे में नाकेबंदी के दौरान दोनों को धर दबोचा। डीएसपी रामकल्याण मीणा ने बताया कि रणजीत और रायसिंह की गैंग के सदस्य पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। दोनों गैंग के सरगना हैं, जिनके ऊपर  मारपीट और वाहन चोरी के एक-एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। दोनों ने फरारी के दौरान भी कई वारदातें की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed