फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   There were ATMs in Dehradun and millions of rupees were going out of this particular city.

देहरादून में था एटीएम और इस खास शहर से निकल रहे थे लाखों रुपए 

Mon, 17 Jul 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 17 Jul 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
There were ATMs in Dehradun and millions of rupees were going out of this particular city.
cyber crime - फोटो : Demo pic
यदि आप जरुरत के वक्त यदि एटीएम से रुपए निकालते है तो थोड़ा संभल जाएं और एटीएम में पिन डालने से पहले कार्ड स्वेप करते वक्त भी सावधानी बरतें। क्योंकि एक अंतराज्यीय गिरोह खाताधारकों के खाते से हजारों रुपए निकालने साइबर क्राइम कर रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में महज तीन दिनों ही इस साइबर ठगी की वारदात से पीड़ित लोगों की संख्या 24 से बढ़कर 53 पहुंच गई है। जिसमें साइबर ठग राजस्थान की राजधानी जयपुर में बैठकर उत्तराखंड के देहरादून में रहने वाले लोगों के हजारों रुपए खातों से एटीएम के जरिए निकाल रहे थे, जबकि ठीक उस वक्त एटीएम कार्ड खाताधारक के पास ही था। जिनका रुपए निकलते वक्त उसने उपयोग ही नहीं किया था।
विज्ञापन


शनिवार रात तक ही देहरादून के नेहरु कॉलोनी तथा रायपुर थाने में इस सायबर ठगी के 24 मुकदमे दर्ज हो गए। जिनमें खाता धारकों के खाते से 2500 रुपए से लेकर 80 हजार रुपए तक निकाले गए। लेकिन तभी स्थानीय पुलिस एक्टिव हो गई। इसके बाद देहरादून एसटीएफ और संबंधित थाने की पुलिस टीम जयपुर पहुंच गई और जयपुर पुलिस कश्निरेट के सहयोग से ठगों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ताकि शातिर ठगों तक जल्द पहुंचा जा सके

There were ATMs in Dehradun and millions of rupees were going out of this particular city.
cyber crime - फोटो : Demo pic
इस संबंध में जयपुर पुलिस कमिश्नेरेट में डीसीपी क्राइम विकास पाठक का कहना है कि तीन चार सदस्यों की टीम जयपुर आई हुई है। इनमें सबइंस्पेक्टर लेवल के दो पुलिस आॅफिसरों ने बातचीत कर केस से अवगत करवाया है। जिनकों सहयोग देकर तकनीकी अनुसंधान शुरु कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार प्रारंभिक अनुसंधान में देहरादून के पीड़ितों के रुपए जयपुर के लालकोठी, मानसरोवर, अशोक नगर, शिप्रापथ व अन्य जगहों पर स्थित एटीएम से रुपए निकाले जाने का पता चला है। इसके लिए बैंक प्रबंधन से सहयोग लेकर एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि शातिर ठगों तक जल्द पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed