{"_id":"59c8e9524f1c1b2e688b6834","slug":"the-police-took-the-blows-lightly-and-now-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट को पुलिस ने लिया हल्के में और अब हो गया Murder","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट को पुलिस ने लिया हल्के में और अब हो गया Murder
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 25 Sep 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
मृतक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की लापरवाही के चलते युवक की मौत का मामला सामने आया है। इसके अनुसार मृतक के चाचा ने एक शराबी के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले को हल्के में लेकर जांच की। जैसे ही आरोपी को इसकी भनक लगी तो उसने शिकायतकर्ता के भतीजे को मौत के घाट उतार दिया।
अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र के नोनकरण का हत्था में रहने वाले परमानंद ने बताया कि उसकी शीतल नामक युवक से कहासुनी हो गई थी। शीतल ने उसके साथ मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। इसकी शिकायत भी उन्होंने पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के बाद शीतल को ढूंढने की फोरी कार्रवाई कर इतिश्री कर ली। इधर, पुलिस के घर आने से गुस्साए शीतल ने परमानंद के भतीजे दीपू उर्फ दिलीप पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
लहूलुहान हालत में दिलीप को जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही दिलीप की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने शीतल को गिरफ्तार किया है।