{"_id":"5932b3d94f1c1bf946bdb510","slug":"the-police-did-not-hear-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदबुद्धि किशोर से कुकर्म के बाद भी पुलिस ने नहीं की सुनवाई, अब SP से गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदबुद्धि किशोर से कुकर्म के बाद भी पुलिस ने नहीं की सुनवाई, अब SP से गुहार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 03 Jun 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर के पुष्कर थाना क्षेत्र के देव नगर रोड़ पर मंदबुद्धि नाबालिग किशोर से कुकर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय पीड़ितों को ही शांति भंग में गिरफ्तार करने का आरोप जड़ते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
पुष्कर के देवनगर रोड़ पर रहने वाले परिवार ने बताया कि उनके 15 साल के मंदबुद्धि बच्चे को उनके ही समाज का परदेशी नामक युवक बहला—फुसलाकर अपने साथ घर ले गया। वहां ले जाकर उसे अश्लील फिल्म दिखाई और उसके साथ कुकर्म भी किया। इसके बाद उसे 100 रुपए देकर घर नहीं बताने की कहकर भेज दिया। किशोर ने इसकी जानकारी जब परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। परिजन मामले की रिपोर्ट करवाने के लिए थाने जा रहे थे, तभी समाज के अन्य लोगों ने समझाइश कर मामला शांत करवा दिया।
इसके बाद 1 जून को परदेशी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मंदबुद्धि बालक व अन्य परिजनों पर हमला कर दिया। बीच—बचाव में आए पड़ौसियों पर पर भी लाठियां बरसाई गई। इसकी शिकायत जब पुलिस से की गई तो पुलिस ने परदेशी पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें ही शांति भंग के तहत गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिवार की फरियाद पर कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।