{"_id":"597db6d44f1c1b201f8b4748","slug":"the-night-had-passed-out-of-the-house-morning-found-dead-on-the-street","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को घर से निकला था, सुबह सड़क पर मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात को घर से निकला था, सुबह सड़क पर मिली लाश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 30 Jul 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात को घर से लापता हुए एक युवक की लाश आज सवेरे संदिग्ध हालत में सड़क पर लावारिस हालत में पड़ी मिली। इससे आसपास रहने वाले लोगों में सनसनी मच गई। बाद में, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस ने मौत को संदिग्ध बताते हुए खुदकुशी का अंदेशा जताया है। अन्य पहलूओं पर भी जांच की जा रही है।
यह मामला जयपुर के करधनी थाना इलाके का है। जहां रोहिणी नगर बावड़ी के पास आज 35 वर्षीय अवधेश कुमार नाम के व्यक्ति की लाश मिली। वह बिहार के सीतापुर जिले का रहने वाला था तथा सरना डूंगरी इंडस्ट्रीयल एरिया में काम करता था।
कल रात करीब 10 बजे अवधेश खाना खाकर घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। आज सुबह अवधेश की करधनी इलाके में सड़क किनारे लाश मिली। मृतक अवधेश के मुंह से झाग निकल रहा था। जिससे पुलिस ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर पहुंची करधनी थाना पुलिस ने अवधेश के शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है।