फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The nephew rape with her aunt and blackmail now fir in churu, rajasthan

चाची से दुष्कर्म कर भतीजे ने किया ब्लैकमेल, देह व्यापार में भी धकेला

Wed, 26 Jul 2017 12:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 26 Jul 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
The nephew rape with her aunt and blackmail now fir in churu, rajasthan
सांकेतिक चित्र - फोटो : Demo pic
38 साल की चाची को भतीजे ने हवस का शिकार बनाकर अश्लील फोटो ले ली और इन्हीं फोटो से ब्लैकमेल कर देह व्यापार के धंधे में उतार दिया। उसे नशे के इंजेक्शन व दवाएं दी गईं।
विज्ञापन



आखिरकार, चाची जिंदगी के आखिरी छोर पर जीने की उम्मीद छोड़ती हुई नजर आई, तब आरोपी पीड़िता को उसकी रिश्तेदार बहन के पास छोड़कर चला गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। अब पुलिस ने मुख्य आरोपी भतीजे समेत 10 जनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन



यह सनसनीखेज मामला राजस्थान के चूरू जिले का है। जहां पीड़िता ने चुरु के महिला पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार जयपुर निवासी विवाहिता के जेठ के लड़के विकास उर्फ विक्की का उसके ससुराल और मायके में आना-जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2009 में जब वह अपने मायके चूरू आई हुई थी। उसी दौरान विकास एक दिन चाची के घर चुरू पहुंचा। उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो ले ली।

...और जबरन देह व्यापार का यह सिलसिला आठ साल तक चला

The nephew rape with her aunt and blackmail now fir in churu, rajasthan
गैंगरेप - फोटो : डेमो फोटो
भतीजे ने बदनामी का डर दिखाकर ब्लैकमेल किया और बहाना बनाकर उसे डूंगरपुर जिले के पेगारा गांव ले गया। वहां भी देहशोषण किया। इसके बाद वह उसे जयपुर ले आया। वहां उसे नशे की हालत में विक्की और उसके दोस्त शाहिद खान तथा मोनू ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जयपुर के बाद उसे उदयपुर लाया गया।

पीड़िता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उदयपुर में उसे एक अंधेरी कोठरीनुमा कमरे में रखा। नशीले इंजेक्शन और दवाएं दी। वहां आरोपी विकास उर्फ विक्की ने रुपयों के लिए चाची को अपने उदयपुर निवासी दोस्तों राकेश चिनानी, भूपेन्द्र, सूर्या, गौरव परमार, भावेश, विकास, कपिल नागौरी के हवाले कर दिया और उनसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

​इस तरह, मारपीट कर धमकाने और जबरन देह व्यापार का यह सिलसिला आठ साल तक चला। चूरू महिला थानाधिकारी राजकुमार राजौरा के मुताबिक जयपुर निवासी मुख्य आरोपी विकास कुमार उर्फ विक्की शर्मा सहित 10 लोगों के खिलाफ धारा 376, 376 डी, 370, 420, 467, 468 तथा 66, 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed