{"_id":"5971f6e04f1c1b30118b46b3","slug":"the-manager-said-i-am-a-heart-patient-the-robbers-said-drinking-water","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लुटेरा बोला, उम्र देखकर छोड़ रहा हूं नहीं तो गोली मार देता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरा बोला, उम्र देखकर छोड़ रहा हूं नहीं तो गोली मार देता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 21 Jul 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाश
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्ड लोन फर्म से करीब नौ करोड़ की कीमत का 30 किलो सोना लूटने वालों के सामने उम्रदराज बैंक मैनेजर ने भी साहस दिखाते हुए कई तरह बहानेबाजी की। हार्ट पेशेंट होने की दुहाई दी, लॉक खोलने में होशियारी दिखाई।
लूट की वारदात आज दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से शुरू होती है। यहां अचानक एक—एक कर चार बदमाश जयपुर के मानसरोवर स्थित रजत पथ पर मुथुट गोल्ड लोन फर्म के आॅफिस में घुसे। इनमें तीन ने हेलमेट लगा रखे थे। एक बदमाश ने मैनेजर सत्यनारायण के केबिन में घुसकर तिजोरी की चाबी मांगी तो पहले बुजुर्ग मैनेजर ने मजाक समझा। इस पर उन्होंने बदमाश के हेलमेट पर हाथ से धक्का मारकर हेलमेट उतारने को कहा।
तब बदमाश ने सत्यनारायण के कनपटी पर रिवॉल्वर अड़ा दी। अब सारा माजरा उसके समझ में आने लगा। लुटेरा बोला, चाबी दे रहा है या नहीं। तब मैनेजर ने कहा कि चाबी कैशियर के पास है और वह बाजार गया है। इससे गुस्साए बदमाश ने मैनेजर की कनपटी पर रिवॉल्वर अड़ाकर कर कहा, उम्र देखकर छोड़ रहा हूं। नहीं तो अभी तक गोली मार देता। हीरो बनने की जरूरत नहीं है। इसके बाद बदमाश मैनेजर को बाहर तिजोरी के पास ले आए और चाबी तलाशने पर उसकी दराज में मिल गई।

मौका पाकर वार्निंग अलर्ट के बटन को दबा दिया और खुद....
सीसीटीवी फुटेज में कैद लुटेरा
- फोटो : Vishnu Sharma
चाबी मिलने के बाद भी मैनेजर सत्यनारायण ने हौंसला दिखाया। बदमाशों के कहने के बावजूद तिजोरी को खोलने का नाटक करते हुए उसे अनलॉक करने की कोशिश की। जब मैनेजर सत्यनारायण ने कहा कि वह हार्ट पेशेंट है तो बदमाशों ने कहा कि तुम बुजुर्ग हो। पानी पी लो।
तब लुटेरों ने मैनेजर को फिर से धमकाते हुए चाबी से तिजोरी खुलवा ली और एक बैग में सोना व कुछ नकदी भर ली। इसके बाद भी मैनेजर सत्यनारायण ने हार नहीं मानी। उन्होंने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया।
बदमाशों ने उसे ज्योंही छोड़ा तब मैनेजर ने मौका पाकर वार्निंग अलर्ट के बटन को दबा दिया और खुद टॉयलेट में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद जेब में रखे मोबाइल फोन से पुलिस को फोन करके वारदात की सूचना दी। इससे घबराकर चारों बदमाश दोपहर करीब 1 बजकर 24 मिनट पर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। चारों बदमाश करीब 26 मिनट तक गोल्ड लोन के आॅफिस में रहे।